'अपील वापस लीजिए या जुर्माने के लिए तैयार रहिए'; रामदेव की पतंजलि पर क्यों भड़के मीलॉर्ड?
दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर इंडिया के साथ च्यवनप्राश के विज्ञापनों को लेकर विवाद में पतंजलि आयुर्वेद को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा, "अपील वापस लीजिए या जुर्माने के लिए तैयार रहिए।" दरअसल, पतंजलि ने कोर्ट के पिछले आदेश को चुनौती दी थी जिसमें उसके विज्ञापनों के कुछ हिस्सों को हटाने का निर्देश दिया गया था।