'अबकी धरा गईल त मूरी काट देब'...TTE से झगड़ रही सरकारी टीचर का एक और वीडियो आया सामने
ट्रेन के एसी कोच में बिना टिकट यात्रा कर रही बिहार में कार्यरत सरकारी महिला टीचर का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह और उसके पिता टीटीई समेत रेलवे अधिकारियों से बहस करते दिख रहे हैं। उसने टीटीई को धमकाते हुए कहा, "अबकी धरा गईल त मूरी काट देब (अगली बार सामने आए तो सिर काट दूंगी)।"