'अभी मरी नहीं हूं, ऐम्बुलेंस बुलाओ'...चीन में 12वीं मंज़िल से गिरी महिला ने पति से मांगी मदद
चीन में हाल ही में 12वीं मंज़िल से नीचे गिरी 44-वर्षीय महिला ने ज़मीन से ही पति को मदद के लिए बुलाया। बकौल रिपोर्ट्स, महिला गिरने के दौरान एक शेड से टकराई थी जिसके चलते ज़्यादा ज़ोर से नहीं गिरी। महिला हिल नहीं पा रही थी और उसने नीचे से पति को चिल्लाकर कहा, "अभी मरी नहीं हूं...ऐम्बुलेंस को बुलाओ।"