inshorts

'अम्मा को अलविदा कहने वाला कोई नहीं', 40 साल अकेले रही महिला की मौत; बेटियों की तलाश जारी

मुंबई में 40-साल से अकेले रह रहीं मूल रूप से चेन्नई की ललिता कृष्णमूर्ति का 13 नवंबर 2026 को निधन हो गया। उनकी मौत के बाद रिश्तेदारों-पड़ोसियों ने उनकी दो बेटियों-परिवार के अन्य सदस्यों को खोजने के लिए डेथ नोटिस जारी किया। ऑनलाइन वायरल डेथ नोटिस पर एक यूज़र ने कमेंट किया, "अम्मा को अलविदा कहने वाला कोई नहीं है।"