अमेरिका में सरकारी कर्मचारियों की संख्या घटाने की ट्रंप की योजना को जज ने दी मंज़ूरी
बॉस्टन (अमेरिका) के डिस्ट्रिक्ट जज जॉर्ज ओ’टूल जूनियर ने सरकारी कर्मचारियों की संख्या घटाने की राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की योजना को मंज़ूरी दे दी है। इस योजना के तहत स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों को 8 महीने का वेतन दिया जाएगा। जज ने कहा कि श्रमिक संघों के पास इसे चुनौती देने के लिए कानूनी आधार नहीं है।