चक्रवात 'अर्नब' से ओडिशा-आंध्र प्रदेश में बारिश, स्कूल बंद; सुरक्षित जगह भेजे गए 8000 लोग
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' से ओडिशा और आंध्र प्रदेश सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। ओडिशा में 8,082 लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए, 4 ट्रेनें रद्द हुईं और 5-ज़िलों में स्कूल बंद हैं। तूफान के असर से आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय क्षेत्र में भारी बारिश हुई। विशाखापट्टनम में 28-सेमी बारिश दर्ज हुई। झारखंड भी प्रभावित हैं।