'अल्लाह ने आदेश दिया था', पेरिस में शख्स ने छुरे से तीन महिलाओं पर किए हमले; एक थी प्रेग्नेंट
फ्रांस के पेरिस में एक शख्स ने छुरे से सड़क पर चल रहीं तीन महिलाओं पर हमला कर दिया है जिनमें से दो की हालत गंभीर है। घायलों में एक महिला गर्भवती है। आरोपी को वहां मौजूद लोगों ने बमुश्किल काबू किया, इस दौरान वह ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाता रहा, "अल्लाह ने मुझे ऐसा करने का आदेश दिया था।"