'अशोक सर बहुत बुरे थे'; यौन उत्पीड़न व रैगिंग के बाद दम तोड़ने वाली हिमाचल के कॉलेज की छात्रा
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के एक कॉलेज में पढ़ने वाली 19-वर्षीय लड़की की डिप्रेशन से मौत होने के बाद एक प्रोफेसर और 3 छात्राओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न और रैगिंग का केस दर्ज हुआ है। लड़की ने मौत से पहले कहा था, "अशोक सर, बहुत बुरे सर थे...पीछे पड़ जाते थे और अजीब-अजीब हरकतें करते थे...शरीर को टच करते थे।"