'असहनीय दर्द' से जूझ रही व चलने-फिरने में असमर्थ MP की टीचर ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छामृत्यु

इंदौर (एमपी) में चलने-फिरने में असमर्थ विकलांग सरकारी शिक्षिका कुमारी चंद्रकांता जेठानी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। ऑस्टियोजेनेसिस इंपरफेक्टा नामक जन्मजात बीमारी से पीड़ित जेठानी व्हीलचेयर से स्कूल जाकर रोज़ाना 7-8 घंटे बच्चों को पढ़ाती हैं। जेठानी ने 'असहनीय दर्द' व सरकारी सहायता के अभाव को इच्छामृत्यु की मांग का कारण बताया है।