भीलवाड़ा (राजस्थान) में बीते दिनों एक महिला मंडल के वॉट्सऐप ग्रुप पर आई 'वेडिंग इन्विटेशन' लिखी फाइल को डाउनलोड करने के बाद 150+ महिलाओं के वॉट्सऐप व फोन हैक हो गए। एक महिला ने बताया, "एक आंटी के नंबर से...फाइल आई थी।" बकौल महिला, इससे किसी का वॉट्सऐप अनइंस्टॉल हो गया, फोन-पे पिन बदल गया और फोन हैंग करने लगा।