'आतंकवाद से लड़ाई में भारत का साथ दे चीन...', पीएम मोदी ने जिनपिंग के सामने उठाया मुद्दा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान आतंकवाद का मुद्दा उठाया है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का साथ देने की अपील की है। गौरतलब है, चीन ने पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकी हमले की निंदा की थी लेकिन भारत के ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने की कार्रवाई को खेदजनक बताया था।