दिल्ली में पंजाब सीएम के आवास पर चुनाव आयोग ने पैसे बांटने की शिकायत को लेकर मारा छापा

दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास (कपूरथला हाउस) पर चुनाव आयोग के उड़न दस्ते ने छापा मारा है। रिटर्निंग अधिकारी ओपी पांडे ने बताया, "सीविजिल ऐप पर शिकायत मिली थी कि कपूरथला हाउस से पैसे बांटे जा रहे हैं। उड़न दस्ते को अंदर नहीं घुसने दिया गया...जैसे ही घुसने देंगे तो हम अंदर जाकर देख लेंगे।"