दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत द्वारा अपने मंत्री पद व 'आप' से इस्तीफा दिए जाने को लेकर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "'आप' जिस उद्देश्य से बनी थी, उससे भटक गई है।" उन्होंने कहा, "केजरीवाल ने भ्रष्टाचार का शीशमहल बनाया था इसकी पुष्टि गहलोत ने भी की है।"