'आप' नेता और बड़े बिज़नेसमैन की पत्नी की पंजाब में बेरहमी से की गई हत्या

पंजाब के डेहलों गांव से डिनर कर लौट रहे 'आप' नेता और बड़े बिज़नेसमैन अनोख मित्तल और उनकी पत्नी लिप्सी मित्तल के वाहन को हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार रात को घेर लिया और दंपति पर धारदार हथियार से बेरहमी से हमला कर दिया। इसमें लिप्सी की मौत हो गई जबकि अनोख की हालत गंभीर है और इलाज चल रहा है।