'आप' नेता ने ही करवाई थी पत्नी की हत्या, गर्लफ्रेंड संग मिलकर बनाया था प्लान

डेहलों गांव (पंजाब) में पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने 'आप' नेता अनोख मित्तल व उसकी प्रेमिका समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, पत्नी को आरोपी का अन्य महिला संग प्रेम संबंध का पता लगने पर उसने पत्नी की हत्या करवाई थी। पुलिस के मुताबिक, उसने अपनी गर्लफ्रेंड संग मिलकर हत्या की साजिश रची थी।