'आप' नेता महेश खींची बने दिल्ली नगर निगम के मेयर

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर (मेयर) और उप-महापौर (डिप्टी मेयर) के लिए गुरुवार को मतदान हुए जिसमें 'आप' उम्मीदवार महेश खींची ने मेयर का चुनाव जीत लिया है। चुनाव में महेश खींची को 133 जबकि बीजेपी उम्मीदवार किशन लाल को 130 वोट मिले। महेश खींची करोल बाग विधानसभा क्षेत्र के देव नगर के वार्ड 84 से पार्षद हैं।