'आप' सरकार के दौरान लगे 2.6 लाख CCTV कैमरों का ऑडिट कराएगी दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार ने 'आप' के शासनकाल में लगाए गए 2.63 लाख सीसीटीवी कैमरों के ऑडिट का फैसला किया है। एक अधिकारी के मुताबिक, पीडब्ल्यूडी के प्रधान सचिव ने सीसीटीवी कैमरों का भौतिक सत्यापन और कार्यात्मक स्थिति सुनिश्चित करने के लिए ऑडिट की मांग की है। पीडब्ल्यूडी ने दिल्ली में 2.80 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने की परियोजना पर काम किया था।