'आप और आपके बाप काम करेंगे…', बिहार में गंदगी देख अधिकारी पर भड़की DM; वीडियो हुआ वायरल
जहानाबाद (बिहार) की डीएम अलंकृता पांडे का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह डायरिया प्रभावित क्षेत्र में गंदगी देखकर अधिकारी को फटकार लगा रही हैं। कॉन्ट्रैक्टर द्वारा नल ना लगाए जाने पर डीएम ने अधिकारी से सवाल-जवाब किया। अधिकारी के 'कॉन्ट्रैक्टर काम नहीं करेगा तो…' बोलने पर डीएम ने कहा, "वह नहीं करेगा तो...आप और आपके बाप करेंगे।"