नेतन्याहू ने UNGA में मिसाइल की चेतावनी से लीडर्स को चौंकाया, बोले- यहां गिरी तो क्या होगा?
यूएनजीए में संबोधन के दौरान इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने मिसाइल हमले की चेतावनी देकर प्रतिनिधियों को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि अगर एक टन की बैलिस्टिक मिसाइल संयुक्त राष्ट्र के इस परिसर पर गिरी तो पूरा परिसर तबाह हो जाएगा। नेतन्याहू ने दावा किया कि उनका देश इज़रायल, ईरान की 1,000 बड़ी बैलिस्टिक मिसाइलों का सामना कर चुका है।