'आवाज़ें कह रही थीं- ट्रंप को मार दो', वाइट हाउस के पास 3 बंदूक लिए गिरफ्तार हुआ शख्स
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने वाइट हाउस के पास तीन बंदूकों और दर्जनों कारतूसों के साथ वेनेज़ुएला के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी रॉनी यॉर्ड्रिक्स गुआनिपा क्रिनोस ने अधिकारियों को बताया है कि उसके दिमाग में आवाज़ें आ रही थीं, जो उसे वॉशिंगटन जाकर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की हत्या करने के लिए कह रही थीं।