बेंगलुरु में रह रहे एक इंजीनियर ने बताया है कि उसकी सैलरी ₹1.5 लाख/माह है लेकिन वह संघर्ष कर रहा है। उसने कहा, "होने वाली पत्नी संग पीजी में रहता हूं...नौकरी चली गई तो ईएमआई और खर्च के चलते मेरी बचत...3-4 महीनों में खत्म हो जाएगी...मेरे माता-पिता मुझ पर निर्भर हैं...हर महीने पैसे नहीं भेजूं तो...वे गुज़ारा नहीं कर पाएंगे।"