भारत में लंबे समय तक रहने के बाद जापान लौटी एक लड़की ने वीडियो शेयर कर मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, "भारत ने मुझे...बिगाड़ दिया है।" उसने बताया कि भारत में खाना, किराने का सामान, दवाइयां और शॉपिंग जैसी हर चीज़ के लिए ऐप हैं। लड़की ने कहा कि अब उसे इन सुविधाओं के बिना रहना मुश्किल लग रहा है।