महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' को लेकर 30-40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने यूट्यूब से कहा है कि शो के सभी वीडियो डिलीट किए जाएं। शो में यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया ने माता-पिता के सेक्स पर मज़ाक किया था जिसको लेकर विवाद छिड़ा है।