‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ विवाद के बीच OTT पर अश्लील कंटेंट को लेकर सरकार सख्त, जारी की एडवाइज़री

‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ विवाद के बीच केंद्र सरकार ने ओटीटी प्लैटफॉर्म्स के लिए एडवाइज़री जारी की है। केंद्र ने ओटीटी प्लैटफॉर्म्स को आईटी नियम 2021 का अनुपालन करने और इसमें दिए गए नैतिक दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा है। वहीं, सरकार ने अश्लील कंटेंट दिखाने पर जिन कानूनों के तहत सज़ा का प्रावधान है उनका भी ज़िक्र किया है।