'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' विवाद के बीच गुजरात में समय रैना के सभी शो हुए रद्द

कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' में माता-पिता के सेक्स पर भद्दी टिप्पणी को लेकर जारी विवाद के बीच गुजरात में उनके सभी शो रद्द कर दिए गए हैं। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने बुधवार को दावा किया कि रैना अब गुजरात में शो नहीं करेंगे और उनके शो के टिकट बुकमायशो से हटा दिए गए हैं।