इंडसइंड बैंक के शेयर सोमवार को करीब 5% गिरकर ₹881.10 पर आ गए जो 52 सप्ताह का निचला स्तर है। गौरतलब है, बैंक के सीईओ सुमंत कठपालिया का कार्यकाल 1 साल बढ़ाए जाने के आरबीआई के फैसले के बाद शेयरों में गिरावट आई है। वहीं, 'गोल्डमैन सैक्स' ने बैंक के शेयरों की रेटिंग को 'बाय' से घटाकर 'न्यूट्रल' कर दिया।