'इंदिरा गांधी बोल रही हूं, सीक्रेट मिशन के लिए चाहिए ₹60 लाख', वो ठगी जिसने देश को हिला दिया
24 मई 1971 को 11 संसद मार्ग, नई दिल्ली स्थित एसबीआई के कैशियर को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम से फोन कर बांग्लादेश में सीक्रेट काम के लिए ₹60 लाख मांगे गए थे। कैशियर ने रुपए निकालकर एक शख्स को दिए। इस ठगी के मास्टरमाइंड सेना के रिटायर्ड कैप्टन रुस्तम सोहराब नागरवाला को एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया था।