'इंसान मरा है, कुत्ता नहीं', दादा की हत्या के बाद बोली पोती, कहा- पुलिस ने शव जलाने को कहा
आगरा (यूपी) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़की बता रही है कि किसी ने उसके दादा की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया और पुलिसवाले शव को जलाने के लिए ज़बरदस्ती कर रहे हैं। उसने कहा, "शव क्यों जला दें...इंसान मरा है, कुत्ता नहीं।" हालांकि, एफआईआर-पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया है।