इज़रायल ने हमास पर किया बड़ा हमला, शीर्ष कमांडर राद साद हुआ ढेर
इज़रायली रक्षा बल (IDF) और इज़रायल सुरक्षा एजेंसी (ISA) ने दावा किया है कि 13 दिसंबर 2025 को गाज़ा में एक टारगेट ऑपरेशन के दौरान हमास के वरिष्ठ कमांडर राद साद को मार गिराया गया है। इज़रायल ने दावा किया है कि राद साद हमास के हथियार निर्माण का प्रमुख और 7 अक्टूबर हमले के मास्टरमाइंड्स में से एक था।