'इतिहास-भूगोल दोनों बदल देंगे' सर क्रीक को लेकर राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

विजयादशमी के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसने सर क्रीक इलाके में कोई हिमाकत की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि जबाव ऐसा होगा कि पाकिस्तान का इतिहास-भूगोल दोनों बदल जाएंगे और पाकिस्तान को याद रखना चाहिए कि कराची का एक रास्ता क्रीक से होकर गुजरता है।