इन्फोसिस का मुनाफा 13% बढ़कर ₹7,364 करोड़ हुआ, शेयरधारकों को मिलेगा तगड़ा डिविडेंड
इन्फोसिस ने जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 13% बढ़कर ₹7,364 करोड़ हो गया है जबकि रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 8.6% बढ़कर ₹44,490 करोड़ हो गया। इन नतीजों के साथ कंपनी ने शेयरधारकों के लिए ₹23/शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया जो पिछले वर्ष के मुकाबले 9.5% अधिक है।