'इनकी राजधानी ने अपने ही लोगों के खिलाफ की किलेबंदी' UNGA में भारत ने खोली पाक की पोल
UNGA में भारतीय प्रतिनिधि पेटल गहलोत ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा है, "हमने ऐसी सरकार से मानवीय मूल्यों की पाखंडी बातें सुनीं...जिनकी राजधानी (इस्लामाबाद) अपने ही...लोगों के खिलाफ किलेबंदी कर रही है।" उन्होंने कहा, "ये दिन में तो सुरक्षा बनाए रखने का दावा करते हैं...वास्तव में रात में आतंकवाद को अंजाम देते हैं।"