'इस्लाम अपनाने और मुस्लिम मर्द से संबंध बनाने के लिए कहा गया', विप्रो की पूर्व कर्मी का दावा
टीसीएस के बाद अब विप्रो में कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। पुणे में विप्रो की एक पूर्व कर्मचारी ने कहा कि एक महिला सहकर्मी कई बार उस पर इस्लाम अपनाने और एक मुस्लिम पुरुष के साथ संबंध बनाने का दबाव डालती थी। पुलिस ने मामले में शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।