'उन्हें और क्या करना होगा?' हरभजन सिंह ने पाटीदार को भारतीय टीम में नहीं चुने जाने पर उठाए सवाल
पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20I टीम में चयन न होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, "दुख की बात है कि रजत भारतीय टीम में नहीं हैं...उन्हें और क्या करना होगा? उन्होंने आईपीएल-2026 में लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से 501 रन बनाए…यह अनुचित है।"