'उसे क्यों देख रहा ताजमहल देख', विदेशी महिला को घूर रहे 3 भारतीय लड़कों को फोटोग्राफर ने हड़काया
एक फोटोग्राफर ने ताजमहल देखने आई विदेशी महिला को घूर रहे 3 भारतीय युवकों को फटकारा है जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में तीनों युवक फोटो खिंचवा रही युवती को घूरते दिखे, जिसके बाद फोटोग्राफर ने कहा, "ताजमहल देखो...महिला को क्यों असहज कर रहे हो?" इसपर एक यूज़र ने लिखा, "इसी वजह से भारत की छवि खराब होती है।"