एअर इंडिया के ₹11,000 करोड़ के घाटे से सिंगापुर एयरलाइंस के मुनाफे में 58.8% की गिरावट

सिंगापुर एयरलाइंस का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 58.8% गिरकर ₹1,255 करोड़ पर आ गया। कंपनी ने इस गिरावट के लिए प्रमुख कारण एअर इंडिया को हुआ ₹11,000 करोड़ का घाटा बताया है। गौरतलब है कि यह पहली तिमाही है जब सिंगापुर एयरलाइंस ने एयर इंडिया के कारोबारी प्रदर्शन को पूरी तरह से अपनी कमाई में शामिल किया है।