inshorts

'एक के साथ एक फ्री है'; CT में लड़कियों पर सिद्धू की आपत्तिजनक टिप्पणी पर मचा बवाल

कमेंटेटर व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी में कमेंट्री के दौरान दो लड़कियों पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। वीडियो में सिद्धू बोल रहे हैं, "एक-के-साथ एक फ्री है गुरु…यह माल भारत का है…भारत के माल पर न्यूज़ीलैंड की रोज़ दिवाली।"