केंद्र सरकार की फैक्ट चेक यूनिट प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने 'एक परिवार, एक नौकरी' योजना के तहत हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के ऑनलाइन वायरल दावे को फर्ज़ी करार दिया है। पीआईबी ने कहा, "ऐसी किसी भी सरकारी योजना का कोई अस्तित्व नहीं है। केंद्र सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है।"