inshorts

'एयरलाइंस ₹40,000 कैसे चार्ज कर सकती हैं'...इंडिगो संकट पर सरकार से दिल्ली HC ने किया सवाल

दिल्ली हाईकोर्ट ने बढ़ते हवाई किराए और इंडिगो संकट से निपटने के तरीके पर बुधवार को सरकार से सवाल किया कि यात्रियों को फ्लाइट के लिए ₹40,000 तक क्यों चुकाने पड़े। कोर्ट ने कहा, "ऐसी स्थिति क्यों पैदा हुई?...यात्रियों को मुआवज़ा देने के लिए क्या कदम उठाए गए?" कोर्ट ने कहा कि सरकार सुनिश्चित करे कि ऐसा दोबारा न हो।