पाकिस्तानी एक्सपर्ट डॉ. कमर चीमा ने एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत के जीत की भविष्यवाणी की है और उन्होंने कहा है कि भारत क्लियर मार्जिन से पाकिस्तान को पछाड़ देगा। वहीं, उनके साथ बातचीत के दौरान आमिर हुसैन नामक शख्स ने भी कहा कि पाकिस्तान की हार तय है और भारत आसानी से फाइनल मैच जीत जाएगा।