'ऑपरेशन महादेव' में मारे गए आतंकियों के पहलगाम हमले में शामिल होने की कैसे हुई पुष्टि?

गृह मंत्री अमित शाह ने बताया है कि 'ऑपरेशन महादेव' में मारे गए आतंकियों के पहलगाम हमले में शामिल होने की पुष्टि कैसे की गई। उन्होंने बताया कि आतंकियों की पहचान उन लोगों ने की जो उन्हें शरण देने के आरोप में पकड़े गए थे। बकौल शाह, आतंकियों से मिली राइफलों से पहलगाम में घटना को अंजाम दिया गया था।