'ऑफिस आने से पहले मेल देख लेना...' एमेज़ॉन कर्मी को तड़के 3 बजे मिला छंटनी का मेसेज
एमेज़ॉन द्वारा हाल ही में की गई 14,000 कर्मियों की छंटनी में शामिल एक शख्स ने दावा किया है कि उसे तड़के 3 बजे नौकरी से निकाले जाने का मेसेज मिला। शख्स ने एसएमएस का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें 'ऑफिस आने से पहले ईमेल चेक कर लेना' लिखा है। बकौल शख्स, उसे सभी ऑफिशियल अकाउंट्स से हटा दिया गया था।