'ऑफिस में किसी से कर लो शादी', बेंगलुरु के शख्स ने बताए इसके फायदे

बेंगलुरु के एक शख्स ने लिंक्डइन पर कहा है कि लोगों को वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए किसी सहकर्मी से शादी करनी चाहिए। उसने कहा, "कैब का खर्च आधा हो जाएगा। वर्क फ्रॉम होम = वर्क फ्रॉम ऑफिस। बोरिंग कॉल्स में...फ्लर्ट कर सकते हैं..विवाहेतर संबंधों का चांस नहीं।" एक यूज़र ने कमेंट किया, "सोचो कुछ गलत हुआ तो क्या ड्रामा होगा।"