'ऑफिस में बिज़ी होने और बिज़ी दिखने में फर्क है' CEO ने बताया कॉर्पोरेट ऑफिस का काला सच
'नॉट डेटिंग' के CEO जसवीर सिंह ने कहा है कि ऑफिस में बिज़ी होने और बिज़ी दिखने में फर्क है। उन्होंने X पर कहा, "भारत में...5 घंटे में काम पूरा कर घर निकलने वाले से ऑफिस में 9 घंटे बैठने वाले को ज़्यादा मेहनती माना जाता है...ऑफिस में 10 घंटे रहने का मतलब...यह नहीं कि आपने 10 घंटे काम किया।"