'ऑर्डर उसने दिया, दुनियाभर में गाली मैं खा रहा हूं', NHAI के किस इंजीनियर पर फट पड़े गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम में एनएचएआई से जुड़े इंजीनियर के फैसलों का ज़िक्र कर कहा है, "उसकी वजह से मुझे दुनियाभर में गालियां खानी पड़ रही हैं।" उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण और भारी ट्रैफिक वाली जगहों पर डायवर्जन मुख्य सड़क के लिए तय मानकों के अनुसार होना चाहिए लेकिन अफसरशाही के कारण ऐसा नहीं हो पाता।