केंद्र सरकार ने IRCTC और IRFC को दिया नवरत्न का दर्जा

सार्वजनिक उद्यम विभाग ने बताया कि केंद्र सरकार ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज़्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) और इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (आईआरएफसी) को ‘नवरत्न’ का दर्जा दिया है। दोनों कंपनियों को नवरत्न का दर्जा मिलने के बाद देश में कुल नवरत्न कंपनियों की संख्या 26 हो गई है। इससे पहले दोनों कंपनियों को ‘मिनी रत्न’ का दर्जा प्राप्त था।