'कोई परमानेंट दोस्त या दुश्मन नहीं', ट्रंप के 50% टैरिफ पर राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर लगाए गए कुल 50% टैरिफ को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कोई परमानेंट दोस्त या दुश्मन नहीं है। राजनाथ ने एक कार्यक्रम में कहा, "बदलती वैश्विक परिस्थितियों में भारत को अपने राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखना होगा।"