'कोई मशीन से मेरा दिमाग नियंत्रित कर रहा' दावा करने वाले शख्स की याचिका SC ने की खारिज

सुप्रीम कोर्ट में हाल ही में एक शख्स ने याचिका दी कि कोई मशीन से उसका दिमाग नियंत्रित कर रहा है जिसे निष्क्रिय किया जाए। कोर्ट ने याचिका को 'विचित्र' बताकर खारिज किया है। इससे पहले उसने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दी थी कि कुछ लोगों ने सीएफएसएल हैदराबाद से 'मानव मस्तिष्क पढ़ने वाली मशीन' प्राप्त कर ली है।