inshorts

'कुछ गंदा-सा एक्शन चाहिए तो...', पंत ने मैच के दौरान जायसवाल का उड़ाया मज़ाक; वीडियो वायरल

वेलिंगटन टेस्ट के चौथे दिन भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कप्तान शुभमन गिल से चुटकी लेते हुए कहा, "मैं अच्छी लेग-स्पिन...डाल सकता हूं।" इसके बाद उन्होंने यशस्वी जायसवाल के बॉलिंग ऐक्शन का मज़ाक उड़ाते हुए कहा, "कुछ गंदा-सा ऐक्शन चाहिए तो...जायसवाल डाल सकता है।" पंत की बातचीत स्टंप-माइक में रिकॉर्ड हो गई जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है।