'कानूनची बन रही, जहां जाना है जा'...UP में दारोगा ने फरियादी महिला को धमकाया, वीडियो वायरल

गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) के सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज विमल कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह एक महिला फरियादी को धमकाते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में दारोगा महिला से कहते हैं, "क्या कार्रवाई करें, ज़्यादा कानूनची बन रही है, जहां तुझे जाना हो चली जा।" बकौल रिपोर्ट्स, मामले में दारोगा को लाइन हाज़िर किया गया है।

Load More